Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल में हुए निवेश सम्मेलन में खर्च की जांच करेगी बंगाल सरकार

कोलकाता, 12 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस शासनकाल के दौरान आयोजित प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन पर हुए खर्च की जांच करेगी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि सम्मेलन के अलग-अलग संस्करण आयोजित करने के लिए एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म को 635 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए, शुभेंदु ने कहा किया कि ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ (बीजीबीएस) के खर्च से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच की जाएगी।

केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम से इतर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।’’

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उनके पास खर्च का ब्योरा है और दावा किया कि पिछली सरकार के दौरान निवेश सम्मेलन के अलग-अलग संस्करणों के आयोजन के लिए एक ही इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को 635 करोड़ रुपये दिए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम न सिर्फ जांच करेंगे, बल्कि मुकदमा भी दर्ज करेंगे। जरूरत पड़ने पर, वित्तीय गड़बड़ी की जांच करने वाली एजेंसियों को यह मामला सौंपा जाएगा। हम किसी को नहीं बख्शेंगे।’’

वर्ष 2015 में शुरू किया गया बीजीबीएस, राज्य में घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए ममता बनर्जी की प्रमुख पहलों में से एक था।

भाषा शफीक रंजन

रंजन