Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली सरकार ने ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर ‘अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक’ किया

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने लॉरेंस रोड स्थित ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर दिवंगत पत्रकार ‘अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक’ कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से चौक का उद्घाटन किया और नामकरण पट्टिका का अनावरण किया।

संधू ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस पहल से अश्विनी कुमार चोपड़ा के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

वहीं गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता, सार्वजनिक जीवन और समाज सेवा के क्षेत्र में चोपड़ा का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

दिवंगत अश्विनी कुमार चोपड़ा (मिन्ना) हरियाणा में करनाल से 2014 से 2019 तक भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे। वह ‘पंजाब केसरी’ समाचार पत्र के संपादक भी थे। उनका 18 जनवरी 2020 को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब केसरी’ समूह ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता की परंपरा को मजबूत किया है। दिवंगत अश्विनी चोपड़ा ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सदैव सर्वोपरि रखा। यही कारण है कि आज उनके नाम पर इस महत्वपूर्ण चौक का नामकरण किया जाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और योगदान को समाज की ओर से दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है।”

भाषा नोमान

नोमान रंजन

रंजन