नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) कांग्रेस ने पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई में कथित ‘‘अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों’’ की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की।
समिति पार्टी के उन कुछ लोगों की अनुशासनहीनता की घटनाओं की जांच करेगी जिन्होंने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा और कांग्रेस विधायक दल के नेता गुलाम अहमद मीर का विरोध किया है।
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर में अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बयान के मुताबिक शक्तिसिंह गोहिल, अमर सिंह और रफीक खान समिति का हिस्सा होंगे।
भाषा धीरज रंजन
रंजन