नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) विश्व रक्त दाता दिवस से पहले शुक्रवार को यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक शिविर में दिल्ली पुलिस के 82 कर्मियों ने रक्तदान किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सहयोग से किया गया और इसकी देखरेख दिल्ली पुलिस के कल्याण प्रभाग ने विशेष पुलिस आयुक्त (सतर्कता, कल्याण एवं लाइसेंसिंग) अतुल कटियार ने की।
शिविर में विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने स्वेच्छा से भाग लिया एवं रक्तदान किया।
भाषा नोमान
नोमान माधव
माधव