Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अगले दशक में पूर्वोत्तर को भारत के विकास अवसंरचना के केंद्र में रखना होगा : मुख्यमंत्री हिमंत

गुवाहाटी, 12 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दशक में पूर्वोत्तर को भारत की विकास गाथा से जोड़ा गया है, लेकिन अगले दशक में इस क्षेत्र को देश के विकास अवसंरचना के केंद्र में रखना होगा।

नयी दिल्ली में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नीति आयोग की बैठक को संबोधित करते हुए, शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे देश ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, विकास को न केवल लोगों के स्तर पर, बल्कि भौगोलिक आधार पर भी मापा जाना चाहिए।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरा भी यही मानना ​​है कि ‘विकसित भारत 2047’ की ओर बढ़ते हुए, यही बात भारत के अगले दशक का मार्गदर्शन करेगी।’’

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, स्थायी शांति, तेजी से हो रहा बुनियादी ढांचा विकास और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ की मदद से पूर्वोत्तर राष्ट्रीय चर्चा के हाशिए से हटकर राष्ट्रीय नीति-निर्माण के केंद्र में आ गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘असम के लिए इसके असल नतीजे सामने आए हैं - निवेशकों का बढ़ता भरोसा और टाटा की सेमीकंडक्टर कंपनी से लेकर विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ता निवेश।’’

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश