Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जयपुर डेयरी के संयंत्र का 133 करोड़ रुपए से आधुनिकीकरण

जयपुर, 12 जून (भाषा) जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) के संयंत्र का 133 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिकीकरण और नवीनीकरण किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार अत्याधुनिक तकनीक वाले इस नए संयंत्र का उद्घाटन जल्द होगा और इससे राजधानी जयपुर सहित आसपास के जिलों में दूध और घी की आपूर्ति व्यवस्था बेहद मजबूत होने की उम्मीद है।

आधिकारिक बयान के अनुसार डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने इस नवीकृत संयंत्र का हाल ही में निरीक्षण किया। मंत्री के अनुसार प्रसंस्करण संयंत्र का काम अंतिम चरण में है और जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसका उदघाटन करेंगे।

कुमावत ने बताया कि इस नवीनीकरण के बाद जयपुर डेयरी के संयंत्र की दूध को प्रसंस्करण करने की क्षमता 12 लाख लीटर से बढ़कर 20 लाख लीटर प्रतिदिन हो गई है। साथ ही दूध के पाउच पैक करने की क्षमता 10 लाख लीटर से बढ़कर 16.50 लाख लीटर प्रतिदिन पहुंच गई है।

कुमावत ने बताया कि इसके अतिरिक्त, संयंत्र में आधुनिक बॉयलर और मशीनरी स्थापित की गई है।

भाषा पृथ्वी रमण

रमण