Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मोदी सरकार का महिला नेतृत्व वाला विकास मॉडल ‘नारी शक्ति’ के सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा : शाह

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार का ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ मॉडल ‘नारी शक्ति’ के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा है।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत केंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए कई कल्याणकारी और सशक्तीकरण से जुड़े उपायों पर प्रकाश डाला।

केंद्र की राजग सरकार ने इस हफ्ते 12 वर्ष पूरे कर लिए।

नरेन्द्र मोदी इस हफ्ते भारत के ऐसे निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए, जिसने लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा की।

शाह ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन प्रदान करने और 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण तक, महिलाओं की गरिमा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के लाभार्थियों का एक बड़ा हिस्सा महिला उद्यमी हैं।

मुद्रा योजना के माध्यम से बिना गिरवी के ऋण उपलब्ध कराकर 70 प्रतिशत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। ‘लखपति दीदी’, ‘करोड़पति दीदी’ और स्वयं सहायता समूहों ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं, नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने राजनीति में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया है।’’

शाह ने कहा कि इन पहलों का प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका परिणाम यह है कि आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष, खेल, अनुसंधान और उद्योग सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।’’

भाषा

संतोष दिलीप

दिलीप