Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मजबूत वैश्विक संकेतों से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को जस्ता की कीमत 85 पैसे की तेजी के साथ 365.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 85 पैसे या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 365.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,496 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश