Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

वैश्विक धारणा में सुधार से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारी धारणा में आये सुधार से वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 2.20 रुपये की तेजी के साथ 377.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 2.20 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 377.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,059 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजार में नये आशावाद और कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश