Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि11 मोदी राजग महिलाएं

राजग सरकार ने महिलाओं के लिए ऐसा माहौल बनाया कि वे अपनी पूरी क्षमता दिखा सकें : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के प्रयास सम्मान, अवसर और सशक्तीकरण पर आधारित हैं और इनसे ऐसा माहौल बनाने में मदद मिली है जहां महिलाएं अपनी पूरी क्षमता दिखा सकती हैं तथा राष्ट्र निर्माण में और अधिक मजबूती से योगदान दे सकती हैं।

दि97 राहुल ‘इंडिया’ गठबंधन

जनता में गुस्से के कारण अगला चुनाव हमारा है, लेकिन मतदान निष्पक्ष नहीं होगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस सप्ताह की शुरुआत में 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं से कहा था कि लोगों के बीच व्याप्त गुस्से को देखते हुए अगला आम चुनाव 'पहले ही जीता जा चुका है', लेकिन मुख्य समस्या यह है कि जीतने के लिए कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही नहीं होगा।

दि65 न्यायालय दूसरी लीड नटराजन

उच्चतम न्यायालय ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उनका नामांकन पत्र खारिज किए जाने को चुनौती दी गई थी। हालांकि, न्यायालय ने उन्हें चुनाव याचिका के माध्यम से इस मामले को उठाने की छूट प्रदान कर दी।

प्रादे148 बंगाल तृणमूल बागी विधायक

हमें टीएमसी के 64 बागी विधायकों का समर्थन, अध्यक्ष शक्ति परीक्षण करा सकते हैं: रिताब्रता बनर्जी

कोलकाता, तणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बढ़ती फूट के बीच नेता प्रतिपक्ष रिताब्रता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी के 64 बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने नाम सौंप दिए हैं, जो टीएमसी के विधानसभा संख्याबल का दो-तिहाई से ज़्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि समर्थन के परस्पर विरोधी दावों की पुष्टि के लिए शक्ति परीक्षण का आदेश दिया जा सकता है।

दि96 अदालत सलमान लीड फिल्म

अदालत ने फिल्म ‘काला हिरण’ पर रोक संबंधी सलमान खान की याचिका पर नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ के निर्माताओं से अभिनेता सलमान खान की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है।

खेल25 खेल निशानेबाजी चौथी लीड राणा

मशहूर निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में असमय निधन

नयी दिल्ली, भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाजों में से एक और मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का दिल से संबंधित बीमारी के कारण शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।

दि69 दिल्ली तीसरी लीड आग

गोविंदपुरी की रिहायशी इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पांच मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 70 वर्षीय महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे142 उप्र विमान बम दूसरी लीड धमकी

लखनऊ-दिल्ली उड़ान में बम की धमकी के कारण छह घंटे से ज्यादा की देरी, जांच में कुछ नहीं मिला

लखनऊ, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान बम की धमकी मिलने के कारण शुक्रवार को छह घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे99 गुजरात विमान दुर्घटना लीड परिवार स्मृति

अहमदाबाद में विमान हादसे के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि, स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अहमदाबाद, पिछले साल अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के स्थल पर शुक्रवार को पीड़ित परिवारों ने प्रार्थना की और पुष्प अर्पित किये। इस दुखद घटना की पहली बरसी पर उनके साथ दोस्त, अनजान लोग और कई गणमान्य व्यक्ति भी प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

वि22 अमेरिका ट्रंप ईरान लीड भारत

भारतीय जहाजों पर हमले के लिए ईरान जिम्मेदार, यह पूरी तरह अस्वीकार्य : ट्रंप

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलने वाले भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि यह ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ है।

अर्थ48 लीड खुदरा मुद्रास्फीति

खाने का सामान महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गयी। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

खेल30 खेल न्यूजीलैंड लीड विलियमसन

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

क्राइस्टचर्च/लंदन, अपने दौर के सबसे उम्दा बल्लेबाजों में से एक , न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे सफल दौर के नायक और अपने गरिमामय आचरण से विरोधी टीम को भी मुरीद बना लेने वाले केन विलियमसन ने 15 बरस से अधिक के सुनहरे कैरियर के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने की घोषणा की ।

भाषा शफीक माधव

माधव