नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 43 रुपये की तेजी के साथ 5,939 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 43 रुपये या करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 5,939 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 15,285 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह अनुबंध 5,896 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर कीमतों में गिरावट के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश