Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारत को अमेरिका के प्रति 'अधीनता वाला रवैया' छोड़ देना चाहिए: भारतीय नाविकों की मौत पर विजयन

तिरूवनंतपुरम, 12 जून (भाषा) केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने ओमान की खाड़ी में एक वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान जाने पर शुक्रवार को दुख जताया और केंद्र से मांग की कि वह अमेरिका के प्रति अपना ‘‘अधीनता वाला रवैया’’ छोड़े।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' और ‘फेसबुक’ पर कड़े शब्दों वाले एक पोस्ट में, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि भारत को अमेरिका को जवाबदेह ठहराना चाहिए और क्षेत्रीय सैन्य आक्रामकता को रोकने की मांग करनी चाहिए।

वापपंथी नेता ने 'एक्स' पर कहा, ‘‘केंद्र सरकार को अमेरिका के प्रति अधीनता वाला रवैया छोड़ना चाहिए और उसे जवाबदेह ठहराना चाहिए। भारत को क्षेत्रीय सैन्य आक्रामकता को रोकने की पुरजोर मांग करनी चाहिए और सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जोर देना चाहिए।’’

विजयन ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि अपने नागरिकों की जान जाने के बावजूद, केंद्र सरकार अमेरिका के प्रति अपनी ‘‘शर्मनाक निष्ठा’’ खत्म करने और उसके खिलाफ सख़्त कदम उठाने या उसकी कड़ी आलोचना करने तक के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस मामले पर भारत की प्रतिक्रिया सिर्फ विरोध तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को अमेरिका से उस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए कहना चाहिए जिसमें भारतीय नाविकों की जान गई है।’’

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार अमेरिका पर दबाव डाले ताकि वह पश्चिम एशिया में अपने हमले बंद करे और होर्मुज जलडमरूमध्य में लगी नाकेबंदी हटाकर जहाजों की आवाजाही को सुचारू करे।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश