Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौला तेल खली की कीमत 43 रुपये की तेजी के साथ 3,564 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 43 रुपये यानी 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,564 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 26,080 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में यह अनुबंध 3,521 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश