नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को धनिया की कीमत 202 रुपये की तेजी के साथ 12,864 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के जून महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 202 रुपये या दो प्रतिशत की तेजी के साथ 12,864 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 8,785 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह अनुबंध 12,662 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश