Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मजबूत वैश्विक संकेतों से सोना वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 915 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 9,122 लॉट का कारोबार हुआ।

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उन्होंने ईरान पर सैन्य हमले की योजना रद्द कर दी है।

इसमें कहा गया है कि इस कदम से भू-राजनीतिक चिंताएं कम हुईं और कीमती धातुओं की मांग बढ़ी।

दुनिया भर में, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा की कीमत 88.75 डॉलर या 2.16 प्रतिशत बढ़कर 4,202.75 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश