शिमला, 12 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकरण-भुंतर मार्ग पर सरसरी के निकट शुक्रवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने बताया कि वाहन मणिकरण से भुंतर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, घायलों को मंडी जिले के नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज स्थांतरित किया गया है, जबकि एक महिला का कुल्लू अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा राखी माधव
माधव