Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नेपाल के विदेश मंत्री खनाल 14 जून को चार दिवसीय चीन यात्रा पर जाएंगे

काठमांडू/बीजिंग, 12 जून (भाषा) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल चीनी नेतृत्व के साथ वार्ता के लिए रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर चीन जाएंगे। नेपाल में नयी सरकार गठन के बाद खनाल की यह पहली चीन यात्रा है।

लगभग एक सप्ताह पहले खनाल ने भारत की आधिकारिक यात्रा की थी।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने शुक्रवार को बीजिंग में बताया कि खनाल 14 से 17 जून तक चीन की यात्रा करेंगे।

काठमांडू में नेपाली विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर अपनी यात्रा के दौरान खनाल चीन के उच्च-स्तरीय अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

इसमें कहा गया है कि खनाल, वांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा नेपाल-चीन संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग को और गहरा करने के लिए आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश