Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी व बारिश का अनुमान

जयपुर, 12 जून (भाषा) राजस्थान में भीषण गर्मी के दौर के बीच मौसम विभाग ने अनेक जगह तेज आंधी चलने व बारिश का अनुमान व्यक्त किया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आज दिन में जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा यह फलोदी में 43.8 डिग्री, फतेहपुर में 43.0 डिग्री, बाड़मेर में 42.7 डिग्री, बीकानेर में 42.4 डिग्री, चूरू में 42.3 डिग्री व सीकर में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगह बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे की अवधि में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश हुई।

इसके असर से 13 व 14 जून को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। साथ ही कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी