Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बात करने की स्थिति में नहीं है मनु , कहा उनकी मां ने

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) ओलंपिक पदक विजेता पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर की मां ने शुक्रवार को कहा कि कोच जसपाल राणा के बारे में उनसे बात कर पाना इस समय संभव नहीं है क्योंकि अभी उनका पूरा परिवार महान निशानेबाज और कोच राणा के असामयिक निधन से सकते में है ।

भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाजों में से एक और मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का दिल से संबंधित बीमारी के कारण शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।

मनु की मां सुमेधा ने कहा ,‘‘मनु के लिये इस समय कुछ कह पाना संभव नहीं है । वह इस स्थिति में नहीं है ।’’

मनु इस समय अभ्यास शिविर में देहरादून में है और उनकी मां भी वहीं हैं ।

सुमेधा ने कहा ,‘‘हम दोनों देहरादून में है । मनु ने विश्व कप के लिये अभी ट्रायल में हिस्सा लिया है और राष्ट्रीय शिविर भी यहीं चल रहा है । सर का पार्थिव शरीर भी उत्तराखंड लाया जा रहा है जो उनकी जन्मभूमि है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम यह खबर सुनकर दिल्ली लौट रहे थे लेकिन हमें देहरादून में ही रूकने के लिये कहा गया है । उनका पार्थिव शरीर जल्दी ही यहां आयेगा ओर मनु वहां जायेगी । सर का शरीर देहरादून में उनकी निशानेबाजी रेंज पर रखा जायेगा ।’’

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द