Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान सरकार ने एमएसपी पर गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर, 12 जून (भाषा) राजस्थान सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही गेहूं खरीद का लक्ष्य भी बढ़ाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाकर 19 जून 2026 तक कर दी है।

ऐसे सभी पंजीकृत किसान, जिनका गेहूं अब तक नहीं बिक पाया वे अब 19 जून तक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार इसके अलावा राज्य में गेहूं खरीद लक्ष्य 23.50 लाख टन से बढ़ाकर 28.50 लाख टन किया गया है। अब तक तीन लाख से अधिक किसानों से 25.90 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है।

इसके अनुसार किसानों को 2,585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के अतिरिक्त 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राज्य सरकार की ओर से दिया जा रहा है। इस तरह किसानों को प्रति क्विंटल 2,735 रुपये का कुल भुगतान किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप खरीद का काम चले तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र रमण

रमण