Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बाड़ा हिंदू राव इलाके में पांच मंजिला इमारत में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में स्थित पांच मंजिला एक इमारत में शुक्रवार को आग लग गई, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, फिल्मिस्तान के पास एक इमारत में आग लगने की सूचना अपराह्न करीब 3.30 बजे मिली और शाम 4.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, 'घटना में कोई घायल नहीं हुआ।'

अधिकारी ने कहा, 'इमारत की पांचवीं मंजिल पर रखे घरेलू सामान में आग लगी थी, जो नीचे की मंजिल तक भी फैल गई। इमारत में भूतल और पांच तल हैं।'

घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश