Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मिजोरम की जेडपीएम सरकार पारदर्शिता और सुधार के वादों को पूरा करने में विफल : कांग्रेस

आइजोल, 12 जून (भाषा) मिजोरम की जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सरकार पर विपक्षी कांग्रेस ने शुक्रवार को तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह साफ-सुथरी और पारदर्शी सरकार तथा व्यवस्था में सुधार के अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालनुमविया चुआंगो ने यहां कांग्रेस भवन में राजनीतिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जोरामथांगा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकार को 2023 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने नकार दिया था, क्योंकि लोग सरकारी धन के प्रबंधन से असंतुष्ट थे।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह शासन तथा प्रशासनिक सुधारों का वादा कर जेडपीएम सत्ता में आई।

उन्होंने कहा,‘‘हालांकि, जेडपीएम उन वादों को पूरा करने में नाकाम रही और इसके बजाय उसने पिछली एमएनएफ सरकार के उन्हीं तौर-तरीकों को जारी रखा, जिनकी उसने पहले आलोचना की थी।’’

चुआंगो ने आरोप लगाया कि जेडपीएम सरकार ने मिजोरम लोकायुक्त अधिनियम से जुड़े प्रावधानों में संशोधन करके भ्रष्टाचार-रोधी तंत्र को कमज़ोर करने की कोशिश की है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप