Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एक गेंदबाज के तौर पर रेड्डी के प्रदर्शन से खुश हैं मोर्कल

धर्मशाला, 12 जून (भाषा) चोटों से जूझते रहने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर तैयार किये जा रहे नीतिश रेड्डी पर शनिवार से यहां अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में सभी की नजरें होंगी ।

आईपीएल में रेड्डी ने अच्छी मध्यम तेज गेंदबाजी की । दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए भारत को हार्दिक के बैकअप की जरूरत होगी ।

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने कहा ,‘‘ हम गेंदबाजी और बल्लेबाजी की तरह हरफनमौलाओं के लिये भी रणनीति बनाते हैं । हार्दिक यह श्रृंखला नहीं खेल रहा है । उसे चोट लगी है लेकिन यह नीतिश कुमार रेड्डी के लिये मौका है जो पिछले दो साल से अच्छा खेल रहा है ।’’

रेड्डी ने कुछ तकनीकी बदलाव करते हुए अपनी रफ्तार बढाई है । उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये अहम विकेट लिये और बल्लेबाजी में भी प्रभावित किया ।

मोर्कल ने कहा ,‘‘ जब खिलाड़ियों को अपना खेल बेहतर करने का मौका मिलता है तो वह निखरकर आते हैं । नीतिश ने वही किया । उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बेहतर हुई है । अब देखते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसा खेलता है । एक अतिरिक्त विकल्प होना हमेशा अच्छा होता है ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द