Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

हेक्सागन न्यूट्रिशन का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब 13 प्रतिशत चढ़ा

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को कारोबार के पहले दिन निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 13 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 45 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 6.66 प्रतिशत बढ़कर 48 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 11.97 प्रतिशत उछलकर 50.39 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर 7.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार अंत में यह 12.57 प्रतिशत बढ़कर 50.66 रुपये पर बंद हुआ।

इस बढ़त के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण 619.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हेक्सागन न्यूट्रिशन के 139 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 53.68 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 42-45 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा योगेश रमण

रमण