Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भाजपा अगली पीढ़ी के बारे में सोचती है, न कि चुनाव के बारे में: राजनाथ सिंह

(फोटो के साथ)

हैदराबाद, 12 जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न केवल अपने कार्य में बल्कि अपनी नीयत में भी ईमानदार करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी हमेशा ‘‘अगली पीढ़ी के बारे में सोचती है, न कि अगले चुनाव के बारे में।’’

सिंह ने यहां ‘इंटेलेक्चुअल मीट’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के बजट का हर रुपया देश की सुरक्षा को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जा रहा है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अगला चुनाव (जीतने) की चिंता नहीं करते, बल्कि अगली पीढ़ी की चिंता करते हैं। हम इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि अगले चुनाव में क्या होगा-हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगली पीढ़ी के साथ क्या होगा। हमारी नीयत बिल्कुल साफ है। हमारे शब्दों और कार्यों में कोई अंतर नहीं है।’’

उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त होने का आरोप लगाया, जिनमें ‘‘2जी घोटाला, कोयला घोटाला और राष्ट्रमंडल खेल घोटाला” शामिल थे।’’

उन्होंने कहा कि संप्रग के शासनकाल में लगभग हर दिन नये घोटालों की खबरें सामने आती थीं, जिससे राजकोष को लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल (2014 से 2019) में गृह मंत्री रहते हुए रक्षा बजट का आवंटन 2.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव