Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उप्र: बांदा में विचाराधीन कैदी ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

बांदा, 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा मंडल कारागार में दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के एक विचाराधीन कैदी ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बांदा मंडल कारागार (जेल) के अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कारागार परिसर के गैस गोदाम में एक विचाराधीन कैदी अभिषेक सिंह (25) ने गमछे से फंदा बनाया और उससे लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि विचाराधीन कैदी अभिषेक सिंह अतर्रा थाने के अरखन पुरवा का रहने वाला था और एक नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम के आरोप में 11 मार्च 2026 से जेल में बंद था।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को खाना बनाने के समय अभिषेक पानी डालने के बहाने गैस गोदाम गया और काफी देर तक न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई तो उसका शव गमछे के फंदे पर लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि जेलकर्मियों ने शव को फंदे से नीचे उतारा।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना जेल के उच्च अधिकारियों और उसके परिजनों को देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द जितेंद्र

जितेंद्र