Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान: लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने विभिन्न सैन्य अड्डों का दौरा किया

जयपुर, 12 जून (भाषा) सप्त शक्ति कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने विभिन्न सैन्य अड्डों का दौरा कर अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया। सेना के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के अनुसार, सैन्य कमांडर ने सप्त शक्ति कमान के अंतर्गत आने वाले बठिंडा, गंगानगर और बीकानेर सैन्य अड्डों का दौरा किया।

उन्हें इस दौरान चेतक कोर की अभियानगत तैयारियों, प्रशासनिक गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

सिंह ने इन सैन्य अड्डों में उपलब्ध सुविधाओं और प्रशिक्षण इकाइयों का निरीक्षण किया तथा सभी रैंक के सैन्यकर्मियों की उच्च प्रतिबद्धता व पेशेवर दक्षता की सराहना की।

उन्होंने कार्य-आधारित व वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण पर जोर दिया और साथ ही, सभी इकाइयों को आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस करने की आवश्यकता भी रेखांकित की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सैन्य कमांडर ने कहा कि सभी रैंक के कर्मियों को तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलावों और उभरते साइबर खतरों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने सभी रैंक के जवानों की लगन, कड़ी मेहनत और उत्साह की प्रशंसा की तथा उनसे भविष्य में भी इसी समर्पण व जोश के साथ सेवा जारी रखने का आग्रह किया।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र