Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारत पर पहली जीत के लिये अनुभवी स्पिन तिकड़ी पर अफगानिस्तान को भरोसा

धर्मशाला, 12 जून (भाषा) अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को भरोसा है कि राशिद खान की अगुवाई में उनकी स्पिन तिकड़ी शनिवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में उनकी टीम को भारत पर जीत दिलायेगी ।

भारत की ही तरह अफगानिस्तान टीम भी इस श्रृंखला के जरिये 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी ।

पहले मैच से पूर्व मीडिया से बातचीत में शाहिदी ने कहा कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय श्रृंखला में राशिद , ए एम गजनफर और मोहम्मद नबी की स्पिन पर भरोसा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें इस मैदान पर खेलने का अनुभव है । हमने आखिरी बार यहां 2023 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था । मुझे अभी भी याद है । भारत की गर्मी में स्पिनरों की मददगार विकेट होती है लिहाजा हमें फायदा है कि हमारे पास ऐसे स्पिनर हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वनडे प्रारूप में भारत कठिन प्रतिद्वंद्वी है । वे विश्व कप फाइनल खेल चुके हैं । हम यहां से विश्व कप के सफर की शुरूआत करेंगे । अभी पता नहीं है कि कौन सी टीमें क्वालीफाई करेंगी लेकिन हम आईसीसी वनडे रैंकिंग में सातवें नंबर पर हैं ।’’

वनडे विश्व कप अक्टूबर नवंबर 2027 में दक्षिण अफ्रीका में खेला जायेगा ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द