Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान: आठवले ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया

जयपुर, 12 जून (भाषा) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाएं।

आठवले यहां ‘नशा मुक्त भारत’ जन चेतना सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाएं ताकि भारत को विकसित बनाने में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़े।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशे से समाज के हर तबके का नुकसान होता है।

उन्होंने समारोह में मौजूद सभी लोगों से अपने आस-पास नशा करने वाले लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि अगर कोई निजी संस्था नशा मुक्ति केंद्र खोलना चाहती है तो केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से सहायता दी जाएगी।

एक बयान के अनुसार, आठवले एक निजी संस्थान द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह में भी शामिल हुए।

उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

आठवले के अनुसार, उनका मंत्रालय दिव्यांगजनों के लिए जरूरी किट उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने लोगों से दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए हर संभव मदद देने के लिए आगे आने की भी अपील की।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र