Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान: पुष्कर सरोवर में युवक-युवती का शव मिला

जयपुर, 12 जून (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर में शुक्रवार सुबह एक युवक व युवती के शव तैरते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पुष्कर सरोवर के गुर्जर घाट के पास दो शव तैरते हुए दिखाई दिये।

स्थानीय पुरोहितों ने शवों को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ के अनुसार ये शव संभवत: दो-तीन दिन पुराने हैं, जो फूलने के बाद ऊपर आ गये।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, मौके से मिले एक आधार कार्ड के आधार पर इन दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र