Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान: टोंक जिले में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला

जयपुर, 12 जून (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव एक जंगली इलाके से बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को महिला की हत्या की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान लवादर गांव की हरबाई (70) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में बदबू की शिकायत मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात लाश बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को पिछले दो-तीन दिनों से बदबू आ रही थी लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन जब यह बदबू असहनीय हो गई तो उन्होंने वन क्षेत्र में पड़े बोरे को देखा और उसमें शव दिखने पर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीमों ने मौके से सबूत जुटाए।

उन्होंने बताया, “जब बोरी खोली गईं तो लाश टुकड़ों में मिली। ऐसा लगता है कि पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद लाश के टुकड़े किए गए थे।”

अधिकारी ने यह भी बताया कि मौके से कुछ गहने भी बरामद हुए हैं।

मेहंदवास थानाधिकारी रामनिवास यादव ने बताया कि मूल रूप से आगरा की हरबाई करीब 20 साल से लवादार गांव में अपने भाई के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया, “वह पिछले तीन-चार दिनों से लापता थी लेकिन गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। उसका भाई अभी घर पर नहीं है और उसकी तलाश की जा रही है।”

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र