Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा के सरकारी संस्थानों में किंडरगार्टन से स्नातकोत्तर तक मुफ्त पढ़ाई होगी: मुख्यमंत्री माझी

(तस्वीर के साथ)

भुवनेश्वर, 12 जून (भाषा) ओडिशा के सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त पढ़ाई होगी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को यहां यह घोषणा की।

माझी ने ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक सवांददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस कदम से राज्य के सभी विद्यार्थियों, विशेषतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और लड़कियों को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा को वास्तव में निशुल्क और सबके लिए सुलभ बनाने के लिए, मेरी सरकार किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा को पूरी तरह मुफ्त करने की घोषणा कर रही है। शायद, शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा कदम पूरे देश में पहली बार ओडिशा में उठाया जा रहा है।’’

माझी ने कहा कि यह फैसला राज्य के युवाओं की नींव को मजबूत करेगा और दीर्घ कालिक विकास में योगदान देगा।

भाषा

धीरज संतोष

संतोष