Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के अनुसार जारी : नायडू

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वर्ष हुई एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के अनुसार पेशेवर तरीके से जारी है।

एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को एक साल हो गया है। लंदन जा रही एआई-171 उड़ान पिछले साल 12 जून की दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के सदस्य तथा जमीन पर मौजूद 19 लोग शामिल थे। विमान में सवार केवल एक यात्री जीवित बचा था।

नायडू ने कहा, ‘‘ हम दुर्घटना के कारणों का संपूर्ण, वस्तुनिष्ठ निर्धारण करने और विमानन सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

उनकी यह टिप्पणी इस पृष्ठभूमि में आई है कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा इस दुर्घटना की जांच पर एक अंतरिम रिपोर्ट जारी किये जाने की उम्मीद है।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, हम एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 दुर्घटना का एक वर्ष पूरा होने पर उन सभी लोगों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई और उनके परिवारों तथा प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के अनुसार पेशेवर तरीके से जारी है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप