Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उप्र: हिरासत में महिला की पिटाई करने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आगरा, 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा थाने में हिरासत के दौरान एक महिला की कथित तौर पर पिटाई करने के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता सीमा सिकरवार ने अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया कि चार जून को एक पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद सिकंदरा थाने में हिरासत के दौरान उन्हें पीटा गया।

सीमा के वकील डॉ. अजीत सिंह के अनुसार, उनकी मुवक्किल को पांच जून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया।

शिकायत के बाद अदालत के निर्देश पर कराई गई चिकित्सकीय जांच में चोट के निशान पाए गए।

अदालत ने छह जून को उपनिरीक्षक नीलेश शर्मा, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, महिला उपनिरीक्षक नेहा और महिला आरक्षी सीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।

पुलिस ने आदेश को चुनौती देते हुए सत्र न्यायालय में याचिका दायर की लेकिन 11 जून को अदालत ने उसे खारिज कर दिया।

बृहस्पतिवार देर रात चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनीषा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘यह गंभीर मामला है और इसकी विभागीय जांच भी की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र