जैसलमेर, 12 जून (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक नाचना थाना क्षेत्र के ‘हिंगोलो की ढाणी’ का रहने वाला है।
अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों और देश-विरोधी तत्वों से संभावित संबंधों के बारे में मिली खास जानकारी के आधार पर एक टीम ने संदिग्ध को खारिया सीमा इलाके से हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को बाद में पूछताछ के लिए नाचना से जैसलमेर ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक, एहतियात के तौर पर नाचना इलाके में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए हैं।
भाषा स. पृथ्वी जितेंद्र
जितेंद्र