Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स सहित तीन कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स, बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड और स्वराज ग्रीन पावर एंड फ्यूल लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। सेबी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स ने जनवरी 2026 में, बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स ने फरवरी में और स्वराज ग्रीन पावर एंड फ्यूल लिमिटेड ने मार्च में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।

इन तीनों कंपनियों को 11–12 जून 2026 के दौरान सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली।

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स इटली स्थित बोनफिग्लियोली ग्रुप की भारतीय इकाई है। इसका प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह ब्रिकी पेशकश पर आधारित है जिसमें प्रवर्तक 4.7 करोड़ शेयर बेचेंगे।

सूत्रों के अनुसार इस निर्गम का आकार 2,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

मुंबई स्थित बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का प्रस्तावित आईपीओ 191 करोड़ रुपये के नए शेयर पर आधारित है।

स्वराज ग्रीन पावर एंड फ्यूल लिमिटेड एक एकीकृत एथनॉल उत्पादन और चीनी विनिर्माण कंपनी है, जो महाराष्ट्र के सातारा में है।

इन तीनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

भाषा निहारिका रमण

रमण