Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एअर इंडिया हादसा: नगर आयुक्त बोले, एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से संकट को अच्छे से संभाला गया

अहमदाबाद, 12 जून (भाषा) अहमदाबाद के नगर आयुक्त वांछानिधि पाणि ने शुक्रवार को कहा कि नगर निगम के अलग-अलग विभागों और दूसरी एजेंसियों ने मिलकर आपातकालीन कदम उठाए, जिससे पिछले साल एअर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पैदा हुए संकट को बहुत तेजी से और कुशलतापूर्वक संभाला जा सका।

एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 12 सदस्यीय चालक दल सहित 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 19 व्यक्तियों की मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे में विमान में सवार एक व्यक्ति जीवित बच गया।

विमान हादसे की पहली बरसी पर पाणि ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पीड़ितों के परिजन को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हर काम-चाहे वह मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करना हो या डीएनए नमूने इकट्ठे करना हो, बहुत अच्छे और तेजी से किया गया।

उन्होंने कहा, “जब हादसा हुआ, तब अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के अग्निशमन, स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नगर उपायुक्त तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राज्य एवं केंद्र सरकारों के बीच जरूरी तालमेल बैठाया गया।”

पाणि ने कहा कि संकट का प्रबंधन बहुत ही समन्वित तरीके से किया गया और एएमसी के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयास वास्तव में सराहनीय थे।

उन्होंने कहा, “तत्काल कई कदम उठाए गए, जिनमें ग्रीन कॉरिडोर बनाना, परिसर की दीवार तोड़ना, शवों को बाहर निकालना और मेडिकल कॉलेज के छात्रों को बचाना शामिल है। इस घटना के बाद एक महीने तक जांच चली, जिसमें नगर निकाय ने पूरा सहयोग दिया।”

पाणि ने कहा कि मौके पर स्थिति संभालना शुरू में बहुत मुश्किल था, क्योंकि वहां बड़ी मात्रा में ईंधन था और आग लगने की वजह से तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के हौसले और लगन से सब कुछ ठीक से संभाल लिया गया।

उन्होंने कहा, “अग्निशमन विभाग के अलावा, एनजीओ और पुलिस से भी बहुत अच्छा सहयोग मिला। इस सामूहिक प्रयास से संकट को बहुत तेजी और कुशलता से संभाला गया।”

भाषा पारुल माधव

माधव