Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़: बलरामपुर में 10 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग दो हजार किलोग्राम गांजा बरामद

बलरामपुर, 12 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग दो हजार किलोग्राम गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर एक ट्रक से 1941 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश शर्मा (46) और आमिष अंसारी (23) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सीमा से लगे क्षेत्र में पुलिस द्वार लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को बसंतपुर में एक ट्रक से 1198.460 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार देर रात लगभग तीन बजे पुलिस ने बसंतपुर के करीब एक ट्रक को रोका और वाहन में सवार लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम लोकेश शर्मा और आमिष अंसारी बताया।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और 62 पैकेट (प्रत्येक पैकेट करीब 30 किलो, कुल मात्रा करीब 1941 किलो 110 ग्राम) गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 10 करोड़ है।

पुलिस ने इस मामले में ट्रक को भी जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी लोकेश शर्मा गांजा तस्करी का मुख्य सरगना है, जो ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश में गांजा तस्करी का गिरोह चलाता है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा संजीव जितेंद्र

जितेंद्र