Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नेपाल में बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

काठमांडू, 12 जून (भाषा) नेपाल के कावेरपलानचौक जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बस बनेपा से रोशी ग्रामीण नगरपालिका के सुंगुरे जा रही थी। इसी दौरान काठमांडू से लगभग 60 किलोमीटर पूर्व बनेपा-बरदीबास (बीपी) राजमार्ग पर बुच्चाकोट के निकट ‘सेल्फी हिलॉक’ में यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि बस में 24 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बस पहाड़ी सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, घायलों का धुलिखेल अस्पताल में उपचार जारी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप