Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारत ने कनाडा में अपने नागरिकों को दूतावास अधिकारी बताकर फोन करने वालों से सावधान किया

ओटावा, 12 जून (भाषा) कनाडा में भारतीय मिशन ने भारतीय नागरिकों को परामर्श जारी कर कहा है कि वे फोन करने वाले ऐसे लोगों से सावधान रहें जो खुद को दूतावास का अधिकारी बताकर वीजा, आव्रजन स्थिति और नौकरी की पेशकश से जुड़ी धोखाधड़ी करते हैं।

टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देश में भारतीय नागरिकों को धोखाधड़ी करने वाले लोगों से लगातार फोन आ रहे हैं, जो कभी-कभी दूतावास के अधिकारी होने का दावा करते हैं।

इसमें कहा गया है कि ये कॉल अक्सर कनाडाई वीजा, स्थायी निवास, आव्रजन स्थिति और नौकरी की पेशकश जैसी चीजों के बारे में होती हैं।

महावाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे उसके नाम से आने वाली ऐसी संदिग्ध फोन कॉल पर ध्यान न दें और ऐसी कॉल के जवाब में कोई भी निजी जानकारी न दें या पैसे हस्तांतरित न करें।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप