Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कांग्रेस में धर्मनिरपेक्ष दलों के विलय को लेकर अनुकूल सोच दिखाई दे रही है: पटोले

नागपुर, 12 जून (भाषा) कांग्रेस नेता नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि एक ऐसी सोच दिखाई दे रही है जो तृणमूल कांग्रेस और राकांपा (शप) सहित धर्मनिरपेक्ष दलों के कांग्रेस में विलय के पक्ष में है, और इस दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पटोले ने यह भी दावा किया कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने पहले कांग्रेस के साथ विलय का एक प्रस्ताव दिया था, लेकिन किसी कारणवश यह संभव नहीं हो सका।

उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब एक दिन पहले शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने कहा था कि राकांपा (शप) अध्यक्ष शरद पवार को उन छोटी पार्टियों के विलय की पहल करनी चाहिए, जो कांग्रेस से अलग होकर बनी थीं।

राकांपा (शप) के कांग्रेस में संभावित विलय को लेकर जारी चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर पटोले ने दावा किया कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से विलय का एक प्रस्ताव आया था, लेकिन किसी कारणवश यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई या इसमें देरी हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि देश की राजनीति में जो कुछ हो रहा है और देश की संवैधानिक व्यवस्था जिस तरह कमजोर हो रही है, वह चिंता का विषय है। जब वोटों का व्यापक रूप से बिखराव हो रहा है, ऐसे समय में उसे रोकने और देश तथा उसके संविधान को बचाने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाली पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। इस तरह की एक प्रक्रिया अब राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो चुकी है।’’

भाषा शोभना नरेश

नरेश