Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

होटल रिसेप्शनिस्ट ने अतिथि का फोन चुराया, 1.10 लाख रुपये स्थानांतरित किए

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक शख्स का मोबाइल फोन चुराने और ऑनलाइन माध्यम से उसके बैंक खाते से अनधिकृत तौर पर 1.10 लाख रुपये स्थानांतरित करने के आरोप में एक होटल के 20 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब में मोहाली निवासी बवनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है और आरोपी के बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये भी ‘फ्रीज’ कर दिए हैं।

एक व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने और ऑनलाइन माध्यम से उसके बैंक खाते से अनधिकृत रूप से 1.10 लाख रुपये हस्तांतरित करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रोहिणी के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करता है। उसने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन कथित तौर पर तब चुरा लिया जब वह सो रहा था और पीड़ित के खाते से जुड़े बैंकिंग ऐप से कथित तौर पर अपने बैंक खाते में 1.10 लाख रुपये स्थानांतरित किए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में है जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। जांच के तहत आरोपी के बैंक खाते में एक लाख रुपये की राशि भी ‘फ्रीज’ कर दी गई।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश

नरेश