Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

घुटने के सफल ऑपरेशन के बाद दलाई लामा को अस्पताल से छुट्टी दी गई

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को इस सप्ताह की शुरुआत में बाएं घुटने का सफल प्रत्यारोपण कराने के बाद शुक्रवार को यहां स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर यह जानकारी दी गई है।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राजेश मल्होत्रा ने बताया कि दलाई लामा का आठ जून को नयी दिल्ली में ऑपरेशन किया गया था और उपचार के दौरान उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर बनी रही।

दलाई लामा के ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किए गए बयान में मल्होत्रा ने कहा, ‘‘दलाई लामा की हालत स्थिर है और शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’

उन्होंने कहा कि दलाई लामा की निजी चिकित्सा टीम उपचार के दौरान अस्पताल के प्रशासनिक और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ निकट समन्वय में रही।

भाषा

देवेंद्र संतोष

संतोष