Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केरल : अट्टपाड़ी घाट में यातायात जाम के कारण एम्बुलेंस फंसी, मरीज की मौत

पलक्कड़ (केरल), 12 जून (भाषा) केरल के पलक्कड़ जिले में अट्टपाड़ी घाट क्षेत्र में यातायात जाम में एम्बुलेंस के फंस जाने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय सजीव कुमार के रूप में हुई है, जो अट्टपाड़ी के वलामारी ऊरू का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, एक आदिवासी समुदाय से संबद्ध इस युवक को बुखार और बाद में सांस लेने में तकलीफ होने पर अट्टपाड़ी स्थित ‘ट्राइबल तालुक स्पेशलिटी अस्पताल’ से त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।

बृहस्पतिवार की शाम को एम्बुलेंस जब घाट क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और एम्बुलेंस एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रही।

पुलिस ने बताया कि जब सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया गया, तब एम्बुलेंस आगे बढ़ी। अस्पताल पहुंचने पर युवक की हालत बिगड़ चुकी थी और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा

मनीषा

मनीषा