Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तृणमूल का बागी गुट लोकसभा अध्यक्ष से मिलेगा, ‘असली तृणमूल कांग्रेस’ के तौर पर मान्यता की मांग करेगा

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सोमवार को मुलाकात कर खुद को ‘‘असली तृणमूल कांग्रेस’’ के तौर पर मान्यता दिए जाने की मांग करेंगे।

बसुनिया ने दावा किया कि अभी 19 लोकसभा सदस्य इस गुट का समर्थन कर रहे हैं।

कूचबिहार से सांसद और लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन करने के इच्छुक सांसदों में शामिल बसुनिया ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि यह गुट सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेगा।

बसुनिया ने कहा, ‘‘सोमवार को हम लोकसभा अध्यक्ष के पास जाएंगे और हमने असली तृणमूल समूह होने का दावा पेश किया है। हम लोकसभा अध्यक्ष से हमारे दावे को मान्यता देने का आग्रह करेंगे।’’

सूत्रों का कहना है कि बैठक का समय अभी तय नहीं हुआ है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी की अभिषेक बनर्जी पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर बसुनिया ने कहा, ‘‘वह सही बात कह रहे हैं। हम कल्याण बनर्जी के बयान का समर्थन करते हैं।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और पार्टी के कई विधायकों के बागी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस संकट में घिर गई है। यह उथल-पुथल बाद में संसद तक भी पहुंच गई।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी