Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बेंगलुरु: पांच वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में महिला अधिवक्ता और उसका सहजीवन साथी गिरफ्तार

बेंगलुरु, 12 जून (भाषा) पुलिस ने 39 वर्षीय उस महिला अधिवक्ता और उसके सहजीवन सहयोगी को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ महिला की पांच साल की बेटी की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिला प्रियंका को बृहस्पतिवार को सकलेशपुर से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले उसके सहजीवन साथी मोहन जी को गिरफ्तार किया गया था, जिसे इस मामले में मुख्य आरोपी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 25 मार्च को सामने आया था, जब बच्ची वेंनेला का शव मिला था। चार जून को कडुगोडी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान प्रियंका बेंगलुरु से फरार हो गई थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले मैसूर और बाद में सकलेशपुर चली गई थी।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मोहन ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने बच्ची को कार के अंदर पीटा और गला घोंटकर हत्या की थी। प्रियंका से पूछताछ की जा रही है कि घटना के समय उसकी भूमिका क्या थी और क्या वह किसी साजिश में शामिल थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि क्या बच्ची के रंग-रूप को लेकर कथित असंतोष इस हत्या का संभावित कारण था।

शिकायतकर्ता और बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रियंका ने घटना को लेकर अलग-अलग और विरोधाभासी बयान दिए, जिससे संदेह गहरा हुआ।

पुलिस के अनुसार, आगे की जांच जारी है।

भाषा

मनीषा

मनीषा

मनीषा