नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि11 : मोदी राजग महिलाएं
राजग सरकार ने महिलाओं के लिए ऐसा माहौल बनाया कि वे अपनी पूरी क्षमता दिखा सकें: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के प्रयास सम्मान, अवसर और सशक्तीकरण पर आधारित हैं और इनसे ऐसा माहौल बनाने में मदद मिली है जहां महिलाएं अपनी पूरी क्षमता दिखा सकती हैं तथा राष्ट्र निर्माण में और अधिक मजबूती से योगदान दे सकती हैं।
खेल15 : खेल निशानेबाजी तीसरी लीड राणा
मशहूर निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन
नयी दिल्ली : भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाजों में से एक और मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का दिल से संबंधित बीमारी के कारण शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।
दि22 : न्यायालय नटराजन
नामांकन रद्द होने पर निर्वाचन आयोग जाना ही एकमात्र उपाय है : न्यायालय ने मीनाक्षी नटराजन से कहा
नयी दिल्ली : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि किसी उम्मीदवार का नामांकन निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरस्त किए जाने के बाद उसके पास राहत पाने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई अन्य उपाय नहीं होता।
दि6 : दिल्ली दूसरी लीड आग
गोविंदपुरी की रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
नयी दिल्ली : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 70 वर्षीय महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे43 : प.बंगाल शुभेंदु
भाजपा सरकार टाटा समूह को पश्चिम बंगाल में वापस लाएगी: शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार टाटा समूह को राज्य में वापस लाएगी।
प्रादे34 : उप्र सीजेपी लीड प्रदर्शन
लखनऊ में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में छात्र, अभ्यर्थी हुए शामिल
लखनऊ : परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शुक्रवार को यहां युवाओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जिसमें विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी एवं छात्र सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए।
प्रादे47 : केरल ईडी समन वीणा
ईडी ने पीएमएलए मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन की बेटी को फिर समन जारी किया
कोच्चि : खनिज कंपनी सीएमआरएल से जुड़े धन शोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी. को फिर से समन जारी कर उन्हें 17 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे44 : उप्र ईरानी नाम गायब
उप्र: अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब, जांच के आदेश
अमेठी : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मेदान मवई गांव की पंचायत मतदाता सूची से गायब पाया गया जबकि उनका नाम क्षेत्र की लोकसभा और विधानसभा मतदाता सूची में मौजूद था।
अर्थ4 : पेट्रोल प्रतिबंध
सरकार ने पेट्रोल पंप से थोक औद्योगिक पेट्रोल-डीजल खरीद पर रोक लगाई
नयी दिल्ली : सरकार ने औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं संस्थागत उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगाते हुए उन्हें थोक बिक्री केंद्रों से ईंधन लेने का निर्देश दिया है। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
वि1 : अमेरिका ईरान ट्रंप
ईरान के साथ युद्ध समाप्त, सप्ताहांत तक शांति समझौते पर हस्ताक्षर होंगे: ट्रंप
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग तय हो चुका है और इस पर सप्ताहांत तक यूरोप में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा