Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में अलग-अलग हमलों में दो पुलिसकर्मियों की मौत

पेशावर, 12 जून (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को निशाना बनाकर की गयी अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में दो पुलिसकर्मी मारे गए।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहली घटना सेदगी बकाखेल इलाके में उस समय हुई, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने घर के बाहर ही कांस्टेबल मोहम्मद रोशन की गोली मारकर हत्या कर दी।

रोशन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हमलावर भागने में सफल रहे।

दूसरी घटना में, आजाद मंडी के पास अज्ञात हमलावरों ने पुलिस अधिकारी मिशक्वत उल्ला अमीर को निशाना बनाया।

पुलिस ने बताया कि बाकाखेल तब्लीगी मरकज में इबादत में शामिल होने के बाद वह घर लौट रहे थे कि तभी उन पर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी गई है और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने व उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी और खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान चलाए जा रहे हैं।

दो पुलिसकर्मियों की हत्या से बन्नू और आसपास के इलाकों के लोगों में दहशत फैल गई है।

स्थानीय लोगों ने इन हमलों की निंदा की और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा