Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जसपाल राणा का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति : अमित शाह

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता तथा कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।

अमित शाह ने कहा, ‘‘ राणा ने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान जीतकर और एक कोच के रूप में युवा निशानेबाजों को प्रशिक्षित कर निशानेबाजी में भारत की अदम्य क्षमता को साबित करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राणा का निधन राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

राणा के परिवार में पत्नी रीना राणा, बेटी देवांशी, पुत्र युवराज, पिता नारायण सिंह राणा तथा उनके भाई-बहन सुषमा सिंह और सुभाष राणा हैं।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा