Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नोएडा में एक इमारत के फ्लैट में लगी आग, बुजुर्ग दंपत्ति को बचाया गया

नोएडा, 12 जून (भाषा) नोएडा सेक्टर 49 में स्थित एक सोसाइटी की चौथी मंजिल के एक फ्लैट में बृहस्पतिवार देर रात आग लगने के बाद 86 साल के बुज़ुर्ग और उनकी 83 साल की पत्नी को वहां से सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 49 के ‘ओवरसीज़ अपार्टमेंट’ की चौथी मंज़िल पर आग लग गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों और स्थानीय पुलिस की टीमें मौक़े पर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि बुज़ुर्ग दंपत्ति फ़्लैट के अंदर फंसे हुए थे और वहां धुआं भरा था, ज़्यादा उम्र होने के कारण वे खुद बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

कुमार ने कहा, ‘‘दमकल कर्मियों की टीम और पुलिसकर्मियों ने हाइड्रोलिक मशीन और दूसरे उपकरणों का इस्तेमाल करके दरवाज़ा काटा और फ़्लैट के अंदर गए। मुश्किल हालात के बावजूद, टीम ने दोनों बुज़ुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।’’

उन्होंने बताया कि दंपति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर पाई गई।

उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

भाषा सं सुरभि शोभना

शोभना